शनिवार, 25 जुलाई 2015

samay(समय )

                             |समय|

                बीता हुआ समय और बोले हुए शब्द कभी वापस नही सकते।समय जैसी मूल्यवान संपदा का भंडार होते हुए भी हम हमेशा उसकी कमी का रोना रोते रहते हैं क्योंकि हम इस अमूल्य समय को बिना सोचे समझे खर्च कर देते हैं।समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने-चाँदी की तरह रखा नही जा सकता क्योंकि समय तो गतिमान है।अक्सर इधर-उधर कहीं कहीं, किसी किसी से ये सुनने को मिलता है कि क्या करें समय ही नही मिलता। वास्तव में हम निरंतर गतिमान समय के साथ कदम से कदम मिला कर चल ही नही पाते और पिछङ जाते हैं। समय जितना कीमती और वापस मिलने वाला तत्व है उतना उसका महत्व हम लोग प्रायः नही समझते। परन्तु जो लोग इसके महत्व को समझते हैं वो विश्व पटल के इतिहास पर सदैव विद्यमान रहते हैं।
                                  चाणक्य के अनुसार
        जो व्यक्ति जीवन में समय का ध्यान नही रखता, उसके हाँथ असफलता और पछतावा ही लगता है।                     
                                        कबीर दास जी ने कहा है कि,
काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयेगी, बहुरी करेगा कब।।

             मनुष्य कितना ही परिश्रमी क्यों हो परन्तु समय पर कार्य करने से उसका श्रम व्यर्थ चला जाता है। वक्त पर काटी गई फसल नष्ट हो जाती है।समय की उपेक्षा करने पर कई बार विजय का पासा पराजय में पलट जाता है। खोई दौलत फिर भी कमाई जा सकती है। भूली विद्या पुनः पाई जा सकती है किन्तु खोया हुआ समय पुनः वापस नही लाया जा सकता सिर्फ पश्चाताप ही शेष रह जाता है।                
               क्या पता जिस क्षण को हम व्यर्थ समझ कर बरबाद कर रहे हैं वही पल हमारे लिए सौभाग्य की सफलता का क्षण हो। आने वाला पल तो आकाश कुसुम की तरह है इसकी खुशबु से स्वयं को सराबोर कर लेना चाहिए। समय बरबाद मत करो, क्योंकि समय से ही जीवन बना है।वक्त और सागर की लहरें किसी की प्रतिक्षा नही करती। हमारा कर्तव्य है कि हम समय का पूरा-पूरा उपयोग करें|

                    जिसे समय का सदुपयोग करने की कला आ गई उसने सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता |समय का उपयोग करके आप आप अपने जीवन को बदल सकते हे | जब आप किसी का इंतज़ार करे,तो उस खाली समय का लाभ उठाकर अपनी सभी मनचाही चीजो को  पाने की कोशिश में जुट जाये | आप यह काम हर जगह ,हर समय कर सकते हें ,और जीवन का हर पल साकारत्मक पल में बदल सकते हे |