गुरुवार, 10 दिसंबर 2015

मुफ्त में हमें कभी कुछ नहीं मिलता |

            मुफ्त में हमें कभी कुछ नहीं मिलता | हम जितनी मेहनत करते है ,उसी के अनुसार हमें फल मिलता है |इसलिए बिना कुछ किए पाने की उम्मीद को छोड़कर खुद को कार्य के लिए तैयार करे | जितने वाले अपनी मेहनत विस्वास के बल पर सफलता हासिल कर लेते है |

                                         जो लोग हार जाते है, पीछे रह जाते है वे अपनी हार की वजह दुसरो को ठहरा देते है | हर समय बहाने बनाकर अपनी कमियों को छुपाने की कोशिश करते है |


काश ! मुझे भी मौका मिला होता |
यह काम मेरे करने लायक नहीं है |
मेरे पास वक्त नहीं है |
मुझे किसी ने सहारा नहीं दिया |
मै ज्यादा लोगो को नहीं जानता |
मै कम पढ़ा – लिखा हूँ |

                      असफल लोगो के पास तो बहानो की सूची मिल जायेगी | लेकिन यदि आप सफल होना चाहते है तो बहानो से खुद को बचाइए | काम सिर्फ सोच –विचार कर नहीं पूरी तैयारी ,योजना और विस्वास के साथ करे ताकि हम खुद को बहानेबाजी से दूर रख सके और अपना लक्ष्य पा सके |  

कोई टिप्पणी नहीं: